
@ आज के समय में स्वास्थ:-
आज के युग में मानव, मानव न रहकर एक मशीन बन गया हैं मुख्यतः महानगरों में। मानव पैसे और पहचान की चाह में अपनी और दूसरों की शांति खो बैठा हैं। और बस किसी अनभिज्ञता में डूबा जा रहा हैं, जो उसे रोगमय बनाने के लिए पर्याप्त हैं।
आज हम आपकों बाताएंगे की व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए सेहतमंद समय कैसे निकाला जायें। और हम ये भी बताएँगे की एक स्वस्थ शरीर का निर्माण कैसे किया जाये। सबसे पहले स्वयं को दुनिया से तौलना छोड़े। इस आदत से आप एक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। परंतु इसका ये अर्थ नहीं हैं की आप लापरवाह बन जाये। बस आपको अनावश्यक दुनियादारी की बातो को अनदेखा करना हैं। चलिए अब हम बताते हैं की आपको कैसे समय प्रबंधन करते हुए उत्तम स्वस्थ्य प्राप्त करना हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अपने समय को व्यवस्थित करने का सबसे सरल तरीका ये हैं की रात को डेढ़ घंटे पहले जल्दी सो जाएँ और सुबह डेढ़ घंटे पहले उठ जाएँ। और कम से कम 2 गिलास गुनगुना पानी पीने आदत डालें ये आपके शरीर से जहरीले रसायन को बाहर करता हैं।इन डेढ़ घंटो में आप सुबह व्यायाम कर सकते हैं हेल्दी डाइट ले सकते हैं। मैं आपको सूर्यनमस्कार करने के लिए सलाह दूंगा जो की इस जगत का सबसे अच्छा व्यायाम हैं।
सूर्यनमस्कार video link click here
सूर्यनमस्कार video link click here
सुबह की शुरुआत सूर्यनमस्कार के साथ:-
sun salute विश्व का एकमात्र complete sat of exercise हैं। यानी सूर्यनमस्कार को करने से आपके सारे शरीर को बल मिलता हैं। आपका शरीर सुडौलता प्राप्त करता हैं। और इससे लंबाई भी बढ़ती हैं। मस्तक पर तेज़ विराजित होने लगता हैं। सूर्यनमस्कार में 12 अलग-अलग स्थितियां होती हैं। जो की पूर्ण और प्रभावी होती हैं। वैसे तो सूर्यनमस्कार कभी भी किया जा सकता हैं किन्तु सुबह सूर्य नमस्कार करने से इसका एक अलग ही प्रभाव मिलने लगता हैं।
लाभ-
1) आयु बढ़ाता हैं।
2) झुकती कमर को सही आकार मिलता हैं।
3) नेत्र विकार दूर करता हैं।
4) एकाग्रता को बढ़ाता हैं।
5) एकसाथ सारे शरीर को बलिष्ट करता हैं।
6) एकसाथ शरीर को सुडौलता मिलती हैं।
7) यदि श्वांस नली अवरुद्ध हो तो आवाज खुलती हैं।
8) रक्तसंचार दृढ होता हैं जिससे शरीर में लालिमा बढ़ती हैं।
9) तंत्रिकातंत्र मजबूत होता हैं।
10) प्रतिरोधक क्षमता बढती हैं। और सूर्य किरणों से विटामिन D भी मिलता हैं।
शुरुआत में आपको थोड़ी तकलीफ होंगी फिर कुछ समय बाद आप सूर्यनमस्कार के एक्सपर्ट बन जाओगे। सूर्यनमस्कार के बाद आप हेल्थी डाइट ले जैसे- चने,मूंग,सोयाबीन। चने,मूंग,सोयाबीन साबूत और एक रात पहले पानी में फुलाए हुए होने चाहिए।
जो की प्रोटीन का भण्डार हैं। अब आप यदि हो सके तो कुछ फल तथा टमाटर खाए वह भी कच्चा यह आपको चेहरे पर ग्लो या लालिमा भी देगा और फल फाइबर और एनर्जी देंगे।
आपको मेरा ब्लॉग(kaamkibaate.blogspot.com) कैसा लगा जरूर बताए आप कमेंट कर सकतें है।
इस ब्लॉग पर प्रदर्शित सभी फोटों केवल प्रतीकात्मक हैं।
इस ब्लॉग पर प्रदर्शित सभी फोटों केवल प्रतीकात्मक हैं।
धन्यवाद

No comments:
Post a Comment