आज के युग में समय प्रबंधन एक ऐसा अभिन्न अंग हैं जिसके बिना मानव का कोई भी कार्य या लक्ष्य अपनी चरम पराकाष्ठा तक नहीं पहूँच सकता। अतः समय-प्रबंधन एक आवश्यक स्थिति हैं।
और इसलिए ही अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना चाहिए। और उस दिनचर्या में सभी आवश्यक कार्यों का समावेश होना आवश्यक हैं। इसके लिए आप प्रातःकाल से शुरुआत करे आप ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डाले। यकीन मानिए आपकी जिंदगी ही नवीन दिशामय हो जायेगी। आपको कुछ दिन उठने में समस्या होगी पर अभ्यास के बाद में नहीं। आप स्वयं पर गर्व करने लगेंगे और आपका आत्म विश्वाश भी बढ़ेगा क्योकि आपके प्रत्येक कार्य हो रहे है वो भी समय के साथ। आपकी छवि अपने घर, परिवार, समाज, दोस्तों में या आपके कार्यस्थल कार्यालय में तक सर से पाँव तक बदल जायेगी। और आपको नीट नयी स्फूर्ती का एहसास होंगा। याद रहे की आपकी दिनचर्या में खेलकूद या व्यायाम स्वस्थ जीवनशैली आदि प्रक्रियाओं का मिश्रण होना चाहिए। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित होने से आपके मुख पर तेज के साथ ही साथ आपका स्वास्थ्य भी तेज़ोमय भी हो उठेगा।
:- विक्रम सिंह रघुवंशी (kaam-ki-baate.blogspot.com) आपके विचार सादर आमंत्रित हैं। कृपया नीचे कॉमेंट कर अवश्य बताएं, धन्यवाद।
काम की बाते ब्लॉग आपके लिए आवश्यक ब्लॉग हैं। Kaamkibaate.blogspot.com
Thursday, 24 September 2015
आज की आवश्यकता - "समय-प्रबंधन"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment